अक्षरा सिंह ने भोजुपरी सुपरस्टार पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कराई शिकायत दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 3, 2019 09:06 AM2019-08-03T09:06:02+5:302019-08-03T09:06:02+5:30

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने को-एक्टर पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाते हुए उनके परिवार के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Akshara Singh accuses Bhojupri superstar Pawan Singh of serious allegations | अक्षरा सिंह ने भोजुपरी सुपरस्टार पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कराई शिकायत दर्ज

अक्षरा सिंह ने भोजुपरी सुपरस्टार पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कराई शिकायत दर्ज

Highlights अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह के बीच नजदीकियों के चर्चे बेहद आम थे।  अक्षरा ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने पहुंच पवन के परिवार के जिन पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

एक वक्त था जब भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह के बीच नजदीकियों के चर्चे बेहद आम थे। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने को-एक्टर पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाते हुए उनके परिवार के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

 अक्षरा ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने पहुंच पवन के परिवार के जिन पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, उनमें ज्योति सिंह, रामबाबू सिंह, प्रतिमा सिंह, अजित सिंह और गुड्डू हैं। अक्षरा ने इन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। बता दें कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह पर उनके प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करवाने का आरोप लगाया था।

 हाल ही में अक्षरा ने एक इंटरव्यू में कहा, ''पवन जी से दूर होकर मैं अपना छोटा-मोटा शो कर लेती हूं, जिसमें मेरे चाहने वाले लाखों दर्शक आ जाते हैं। अगर मैंने ऐसा किया तो क्या गलत किया, उनकी शादी हो गई है।एक लड़की सबकुछ छोड़कर उनके पास आई है। अब उन्हें अपनी पत्नी को खुश रखना चाहिए। पवन सिंह सबसे कह रहे हैं कि मैं अगर उनके साथ काम नहीं करूंगी तो वो मेरी जिंदगी खराब कर देंगे।

 आप मेरे पीछे क्यों पड़े हो, आप भगवान नहीं हो। मैं पवन सिंह से कहना चाहती हूं कि मैं आपके पैसों पर नहीं मरती। मैंने कभी आपका बुरा नहीं किया है, फिर भी मेरे बारे में अजीब-अजीब बातें हो रही हैं। उनके लोग मुझे गालियां दे रहे हैं, मेरे इवेंट्स रोके जा रहे हैं, मैं कमजोर नहीं हूं,मैं लड़ूंगी, मैं हार नहीं मानूंगी।मैं आत्महत्या नहीं करूंगी।

वहीं, एक्टर के फैंस ने लगाई क्लास अक्षरा का इंटरव्यू और पवन सिंह पर लगाए गए संगीन आरोप के बाद अभिनेता के फैंस भड़क गए हैं। उन्होंने इसे अक्षरा का पब्लिसिटी स्टंट बताया। सोशल मीडिया पर अक्षरा को ट्रोल करते हुए कई फैन तो उन्हें फटकार भी लगा रहे हैं। एक ने कहा, ''पब्लिसिटी के लिए तुम और कितना नीचे गिरोगी।

Web Title: Akshara Singh accuses Bhojupri superstar Pawan Singh of serious allegations

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे