त्रिशा कर मधु के बाद इस भोजपुरी अभिनेत्री का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, सामने आया बयान

By अनिल शर्मा | Published: August 21, 2021 08:01 AM2021-08-21T08:01:26+5:302021-08-21T08:05:59+5:30

कुछ दिन पहले त्रिशा कर मधु का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक अनजान शख्स के साथ नजर आई थीं। त्रिशा का मामला अभी चल ही रहा था कि अब प्रियंका पंडित का ये प्राइवेट वीडियो लीक कर दिया गया।

After Trisha Kar Madhu bhojpuri actress priyanka pandit private video leak | त्रिशा कर मधु के बाद इस भोजपुरी अभिनेत्री का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, सामने आया बयान

त्रिशा कर मधु के बाद इस भोजपुरी अभिनेत्री का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, सामने आया बयान

Highlightsसोशल मीडिया पर प्रियंका पंडित का ये प्राइवेट वीडियो खूब शेयर किया जा रहा हैपहले भी विवादों में रह चुकी हैं प्रियंका पंडित कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने इस वीडियो के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है

पटनाःभोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु का MMS वायरल होने के बाद भोजपुरी की एक और बड़ी स्टार का प्राइवेट वीडियो लीक हो गया है। पवन पुत्र', 'इच्छाधारी', 'आवारा बलम', 'करम युग' और 'तोड़ दे दुश्मन की नली राम और अली' जैसी फिल्मों से अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने वाली प्रियंका पंडित प्राइवेट वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले त्रिशा कर मधु का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक अनजान शख्स के साथ नजर आई थीं। त्रिशा का मामला अभी चल ही रहा था कि अब प्रियंका पंडित का ये प्राइवेट वीडियो लीक कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।

इस मामले में प्रियंका पंजित का बयान भी सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका का ये खास वीडियो काफी पुराना है, जिसे त्रिशा के एमएमएस  के बाद फिर से शेयर किया जा रहा है। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और साथ ही कहा कि वीडियो में दिख रही लड़की कोई और है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने इस वीडियो के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है।

बता दें प्रियंका पंडित पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। प्रियंका ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू पर भी आरोप लगा चुकी हैं। दोनों ही अभिनेताओं पर प्रियंका पंडित ने बिना मर्जी गाने में किस करने का आरोप लगाया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका पंडित 'दिल मत देना मेरी सौतन को', राजू सिंह की 'पुलिसगिरी' और एक पारिवारिक-नाटक 'पांच मेहरिया' में किशन राय, संचिता बनर्जी, गार्गी पंडित, कनक पांडे, निशा दुबे और प्राची सिंह संग नजर आएंगी ।

Web Title: After Trisha Kar Madhu bhojpuri actress priyanka pandit private video leak

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे