सादगी से शादी के बाद हैदराबाद में हुआ साइना-कश्यप का ग्रैंड रिसेप्शन, खूबसूरत अंदाज में कुछ यूं नजर आया कपल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 16, 2018 10:43 PM2018-12-16T22:43:02+5:302018-12-16T23:31:44+5:30
साइना और कश्यप ने बेहद ही सादगी के साथ शादी की। ऐसे में आज इन दोनों खिलाड़ियों ने हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया।
भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने शुक्रवार को अपने साथी खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप से कोर्ट में शादी कर ली। साइना और कश्यप ने बेहद ही सादगी के साथ शादी की। ऐसे में आज इन दोनों खिलाड़ियों ने हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया।
रिसेप्शन के दौरान का फोटो सानिया नेहवाल द्वारा सोशल मीडिया पर भी जारी किया है, जिसमें सानिया ने ब्लू लहंगा और पारुपल्ली कश्यप ने ब्लू कोट पहना हुआ है।
Telangana: Shuttlers Saina Nehwal and Parupalli Kashyap at their reception in Hyderabad. pic.twitter.com/aR3yoaxRWD
— ANI (@ANI) December 16, 2018
इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह पहली बार एक दम दुल्हन के लुक में नजर आईं। उन्होंने नीले लिवास में सिर पर पल्लू ले रखा था। वहीं, कश्यप भी पत्नी की मैचिंग में हैंसम लुक में नजर आए। दोनों के इस अंदाज के फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
साइना-कश्यप शादी
2012 लंदन ओलंपिक खेलों की ब्रॉन्ज मेडल विजेता साइना ने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से शुक्रवार को शादी की। साइना ने खुद सोशल मीडिया में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की और ट्विटर पर लिखा, 'मेरी जिंदगी का बेस्ट मैच।'
पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में साइना और पी कश्यप के 16 दिसंबर को शादी करने की बात कही गई थी, लेकिन साइना ने दो दिन पहले ही शादी करके फैंस को सरप्राइज दे दिया।
हालांकि 28 वर्षीय साइना और 32 वर्षीय कश्यप ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा और अपने रोमांस की अटकलों को कई बार खारिज भी किया, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार वे दोनों एकदूसरे को एक दशक से को डेट कर रहे थे।
पहली बार 2005 में हुई थी साइना-पी कश्यप की मुलाकात
साइना और पारुपल्ली कश्यप की पहली मुलाकात 2005 में पुलेला गोपीचंद की ऐकैडमी में हुई थी। इसके बाद से साइना नेहवाल ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल समेत अपने करियर में 20 बड़े खिताब जीतते हुई सुपरस्टार बनीं तो वहीं पी कश्यप ने भी 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, लेकिन लगातार चोटों ने उन्हें ज्यादा कामयाब नहीं होने दिया। जहां साइना ने 2015 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं तो वहीं कश्यप ने भी 2013 में दुनिया में छठी रैंक हासिल की थी।
इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चुप्पी बनाए रखी। लेकिन 2012 लंदन ओलंपिक के दौरान पहली बार इसकी सार्वजनिक चर्चा शुरू हुई थी। लेकिन फिर भी इन दोनों ने इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कभी कोई बयान नहीं दिया। अब आखिरकार इन दोनों ने एकदूसरे से विवाह के बंध में बंध गए हैं।