साइना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, नोजोमी ओकुहारा से होगा मुकाबला

By भाषा | Published: January 17, 2019 01:16 PM2019-01-17T13:16:33+5:302019-01-17T13:16:33+5:30

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल हॉन्ग कॉन्ग की पुइ यिन यिप को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

Saina Nehwal enters in quarters final of Malaysia Masters | साइना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, नोजोमी ओकुहारा से होगा मुकाबला

साइना नेहवाल

कुआलालम्पुर, 17 जनवरी। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल हॉन्ग कॉन्ग की पुइ यिन यिप को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को अपना मुकाबला जीतने में 39 मिनट लगे जिसने 21-14, 21-16 से जीत दर्ज की। अब वह सत्र के पहले सुपर 500 टूर्नामेंट में जापान की नोजोमी ओकुहारा से खेलेगी।

दुनिया की नौवे नंबर की खिलाड़ी साइना का ओकुहारा के खिलाफ 8-4 का रिकॉर्ड है। उसने पिछले साल डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में भी ओकुहारा को हराया था।

यह मुकाबला जीतने पर साइना का सामना चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है।

Web Title: Saina Nehwal enters in quarters final of Malaysia Masters

बैडमिंटन से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे