China Open: सात्विक और चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म

By भाषा | Published: November 9, 2019 06:56 PM2019-11-09T18:56:14+5:302019-11-09T18:56:14+5:30

इस जोड़ी की हार के साथ ही बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।

China Open 2019: Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty go down fighting to World No. 1 pair in semi-final | China Open: सात्विक और चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म

China Open: सात्विक और चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म

Highlightsसात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी चीन ओपन के सेमीफाइनल में हार गई।सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो ने हराया।

फुझोउ, नौ नवंबर। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को शनिवार को चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की तीन बार की चैम्पियन जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इस जोड़ी की हार के साथ ही बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। सात्विक एवं चिराग की जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व की नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी से 16-21 20-22 से हार मिली।

विश्व रैंकिंग में नौवें पायदान पर काबिज भारतीय जोड़ी की मार्कस एवं केविन की जोड़ी के खिलाफ यह लगातार आठवीं हार है जिसमें पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली शिकस्त भी शामिल है। इस साल अगस्त में थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने वाले सात्विक एवं चिराग की जोड़ी को इंडोनेशिया की जोड़ी ने इस साल तीसरी बार हराया है। टूर्नामेंट में भारत के अन्य खिलाड़ी पहले ही बाहर हो गये थे।

Web Title: China Open 2019: Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty go down fighting to World No. 1 pair in semi-final

बैडमिंटन से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे