सुदिरमन कप में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत

By भाषा | Published: April 30, 2019 10:39 PM2019-04-30T22:39:16+5:302019-04-30T22:39:16+5:30

पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के अलावा किदांबी श्रीकांत चीन के नैनिंग में 19 से 26 मई तक होने वाली 2019 सुदिरमन कप मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत की मजबूत टीम की अगुआई करेंगे।

Badminton: PV Sindhu, Kidambi Srikanth to spearhead India’s challenge at Sudirman Cup | सुदिरमन कप में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत

सुदिरमन कप में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के अलावा किदांबी श्रीकांत चीन के नैनिंग में 19 से 26 मई तक होने वाली 2019 सुदिरमन कप मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत की मजबूत टीम की अगुआई करेंगे। विश्व चैंपियनशिप की चार बार की पदक विजेता सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था, जबकि साइना ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था। श्रीकांत विश्व पुरुष एकल रैंकिंग में फिलहाल आठवें स्थान पर हैं।

भारत को इस टूर्नामेंट में आठवीं वरीयता दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में पिछले टूर्नामेंट में भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा था। भारत को मुश्किल ग्रुप डी में मेजबान चीन और मलेशिया के साथ रखा गया है और नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए उसे लीग चरण में शीर्ष दो टीमों में रहना होगा। भारत ने पिछले साल गोल्ड कोस्ट में मलेशिया को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित टीम प्रारूप का स्वर्ण पदक जीता था।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई मलेशिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे जो भारत के लिए अच्छी खबर है। भारत की 13 सदस्यीय टीम में फार्म में चल रहे समीर वर्मा के अलावा चोट के बाद वापसी कर रहे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को भी शामिल किया गया है। सात्विकसाईराज पुरुष युगल में चिराग शेट्टी के साथ जोड़ी बनाएंगे।

टीम इस प्रकार है :

पुरुष:किदांबी श्रीकांत, समीर वर्मा, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, मनु अत्री, बी सुमित रेड्डी और प्रणव जैरी चोपड़ा।

महिला: पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, अश्विनी पोनप्पा, एन सिक्की रेड्डी, पूर्विशा एस राम और जे मेघना।

Web Title: Badminton: PV Sindhu, Kidambi Srikanth to spearhead India’s challenge at Sudirman Cup

बैडमिंटन से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे