यातायात हड़ताल में शामिल न होने वाले वाहन चालकों से मारपीट, ये 18 लोग हुए गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 20, 2019 06:03 AM2019-09-20T06:03:19+5:302019-09-20T06:03:19+5:30

ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल के दौरान कुछ वाहन चालक हड़ताल को नहीं मानते हुए अपना वाहन चला रहे थे। गिरफ्तार किए गए ट्रांसपोर्टरों ने उन वाहन चालकों के साथ मारपीट की तथा उन्हें हड़ताल के समय वाहन चलाने से रोका।

Transport strike 18 arrested in Noida for forcibly stopping vehicles | यातायात हड़ताल में शामिल न होने वाले वाहन चालकों से मारपीट, ये 18 लोग हुए गिरफ्तार

प्रतीकात्मक फोटो

संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की राशि बढ़ने के विरोध में गुरुवार को आहूत हड़ताल के दौरान सड़क पर वाहन चालकों के साथ मारपीट करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 18 ट्रांसपोर्टरों को गिरफ्तार किया है। नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यातायात हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शिव कुमार, ओमवीर, पुष्पेंद्र यादव, जय सिंह, सनोज व सत्यवान को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने इस मामले में बरौला गांव के पास से सर्वेश, सुनील, कमल, युवराज, पिंकू और शाहरुख को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना फेस-2 पुलिस विनोद, मनमोहन, बिजेंदर भानु को जबकि थाना फेस तीन पुलिस ने आनंद, सुनील, और सानू को कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल के दौरान कुछ वाहन चालक हड़ताल को नहीं मानते हुए अपना वाहन चला रहे थे। गिरफ्तार किए गए ट्रांसपोर्टरों ने उन वाहन चालकों के साथ मारपीट की तथा उन्हें हड़ताल के समय वाहन चलाने से रोका।

Web Title: Transport strike 18 arrested in Noida for forcibly stopping vehicles

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे