भारत-चीन विवाद के बाद चाइनीज प्रॉडक्ट के बहिष्कार की मांग तेज, ये हैं ‘मेड इन इंडिया’ कारें

By रजनीश | Published: June 19, 2020 10:38 AM2020-06-19T10:38:33+5:302020-06-19T10:38:33+5:30

भारत के स्मार्टफोन बाजार और इलेक्ट्रॉनिक बाजार को देखें तो यहां चीनी प्रॉडक्ट की भरमार है। कई चीनी एप भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इन एप को लोग फोन से हटाने की बात कर रहे हैं।

these are the made in india cars and car company tata mahindra | भारत-चीन विवाद के बाद चाइनीज प्रॉडक्ट के बहिष्कार की मांग तेज, ये हैं ‘मेड इन इंडिया’ कारें

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsमहिंद्रा यूटिलिटी व्हीकल (UV) बनाने के लिए काफी प्रसिद्ध कार कंपनी है। स्कॉर्पियो, बोलेरो जैसी इसकी गाड़ियां टायर 2 और टायर 3 इलाकों में काफी पसंद की जाती हैं। टाटा कंपनी भी भारतीय कार निर्माता कंपनी है। टाटा ज्यादातर एसयूवी कारों के लिए पहचानी जाती है।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सेनाओं की हिंसक झड़प होने के साथ चीन को सबक सिखाने का फैसला कर लिया गया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सेना मुस्तैद है। चीन की इस धोखेबाजी के बाद भारत में चीनी प्रॉडक्ट के बहिष्कार की चर्चा भी तेज है। ऐसे में हम आपको ऐसी भारतीय कार निर्माता कपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी लोकप्रिय भी हैं..

महिंद्रा
महिंद्रा यूटिलिटी व्हीकल (UV) बनाने के लिए काफी प्रसिद्ध कार कंपनी है। स्कॉर्पियो, बोलेरो जैसी इसकी गाड़ियां टायर 2 और टायर 3 इलाकों में काफी पसंद की जाती हैं। इसके साथ ही महिंद्रा ने पिछले साल फरवरी में एसयूवी कार XUV300 लॉन्च किया था। इस कार को NCAP क्रैशटेस्ट में 5-स्टार रेटिंग भी मिली। इसके साथ ही महिंद्रा ने MPV कैटेगरी में मराजो कार लॉन्च किया है।

टाटा
टाटा कंपनी भी भारतीय कार निर्माता कंपनी है। टाटा ज्यादातर एसयूवी कारों के लिए पहचानी जाती है। बीते कुछ सालों में टाटा ने हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी बेहतरीन कारें लॉन्च की हैं।

मारुति सुजुकी
मारुति जापान की कंपनी सुजुकी के साथ मिलकर कार निर्माण करती है। मारुति के देश में कई प्लांट गुरुग्राम और मानेसर में हैं। मारुति की एस-प्रेसो कार मेक इन इंडिया पर आधारित है। इसके साथ ही कंपनी ने बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर के मॉडल को भी देश में ही निर्मित किया है। इन कारों को कंपनी देश में बनाकर दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी करती है। 

इन सब के अलावा फोर्ड, टोयोटा जैसी कुछ अन्य कार निर्माता कंपनियां हैं जो पूरी तरह से अपनी कुछ कारों का भारत में निर्माण करती हैं। यहां निर्माण के बाद इन कारों को दूसरे देशों में निर्यात के लिए भेजा जाता है।

Web Title: these are the made in india cars and car company tata mahindra

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे