Nissan Kicks एसयूवी भारत में पेश, 2019 में होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: October 19, 2018 12:17 PM2018-10-19T12:17:59+5:302018-10-19T12:17:59+5:30

Nissan Kicks पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ भारतीय बाज़ार में उपलब्ध होगी।

Nissan Kicks SUV Unveiled In India | Nissan Kicks एसयूवी भारत में पेश, 2019 में होगी लॉन्च

Nissan Kicks

Nissan ने अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Kicks को भारतीय बाज़ार में पेश कर दिया है। हालांकि, Nissan Kicks को 2019 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जाएगा। भारत में लॉन्च होने वाली Nissan Kicks अपने ग्लोबल मॉडल से बड़ी नज़र आती है। इसे Nissan के V प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। खबरों के मुताबिक Nissan Kicks को जनवरी 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। Nissan Kicks का सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Renault Captur जैसी कारों से होगा।

Nissan Kicks के भारतीय मॉडल को नए निसान डिजाइन सेंटर में तैयार किया गया है। Nissan Kicks को कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में तैयार किया जाएगा। Nissan Kicks के भारतीय मॉडल की लंबाई 4383mm, चौड़ाई 1813mm और ऊंचाई 1656mm है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का व्हीलबेस 2673mm और ग्राउंड क्लियरेंस 200mm है। Nissan Kicks में वी-मोशन ग्रिल, बड़े स्वेप्टबैक हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और एलईडी फॉग लैंप लगाया गया है। इसके अलावा कार में 5-स्पोक एलॉय व्हील, फ्लोटिंग रूफ, शार्प एलईडी टेललैंप, और डिफ्यूजर भी लगाया गया है।

Nissan Kicks पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ भारतीय बाज़ार में उपलब्ध होगी। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.6-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा कार के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और AMT का ऑप्शन भी होगा।

Web Title: Nissan Kicks SUV Unveiled In India

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे