अक्टूबर से महंगी हो जाएगी Hero की बाइक्स, जानें नई कीमत

By सुवासित दत्त | Published: September 27, 2018 12:36 PM2018-09-27T12:36:58+5:302018-09-27T12:36:58+5:30

Hero MotoCorp का भारतीय बाज़ार में काफी बड़ा पोर्टफोलियो है।

Hero MotoCorp To Hike Prices From October | अक्टूबर से महंगी हो जाएगी Hero की बाइक्स, जानें नई कीमत

अक्टूबर से महंगी हो जाएगी Hero की बाइक्स, जानें नई कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर 2018 से भारत में अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया है। 3 अक्टूबर से Hero MotoCorp के सभी टू-व्हीलर्स महंगे हो जाएंगे। ये बढ़ोतरी 900 रुपये तक की गई है। ये कीमत मॉडल दर मॉडल लागू होगी। कंपनी ने इस बढ़ोतरी की वजह महंगाई और लागत का बढ़ना बताया है।

ये पहली बार नहीं है जब हीरो मोटोकॉर्प ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया हो। इससे पहले अप्रैल 2018 में भी कंपनी ने कीमतें बढ़ाई थीं। तब कंपनी ने 625 रुपये तक का इज़ाफा किया था। तब भी कंपनी ने महंगाई और बढ़ती हुई लागत का हवाला दिया था।

Hero MotoCorp का भारतीय बाज़ार में काफी बड़ा पोर्टफोलियो है। कंपनी भारतीय बाज़ार में 37,625 रुपये से लेकर 1,10,500 (एक्स-शोरूम) रुपये तक कीमत के टू-व्हीलर्स की बिक्री करती है। हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स को भारत में काफी पसंद भी किया जाता है। कंपनी ने हाल ही में Hero Xtreme 200R को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है।

Web Title: Hero MotoCorp To Hike Prices From October

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे