EU ने अमेरिकन बाइक्स पर बढ़ाए इम्पोर्ट ड्यूटी, बढ़ सकती हैं कीमतें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 23, 2018 12:55 PM2018-06-23T12:55:56+5:302018-06-23T12:55:56+5:30

अब Harley-Davidson और Indian Motorcycle को यूरोप में नए टैरिफ नियम के तहत बेचा जाएगा।

EU makes a huge tariff hike on American Motorcycles | EU ने अमेरिकन बाइक्स पर बढ़ाए इम्पोर्ट ड्यूटी, बढ़ सकती हैं कीमतें

EU ने अमेरिकन बाइक्स पर बढ़ाए इम्पोर्ट ड्यूटी, बढ़ सकती हैं कीमतें

अमेरिका के राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रंप के एलुमिनियम और स्टील पर नए टेक्स नियम लगाए जाने के बदले EU(युरोपियन युनियन) ने 25% टैरिफ बढ़ा दिया है। ये नया नियम अमेरिका से आने वाले हर 500cc से ज्यादा क्षमता वाले बाइक पर लागू होगा। भारत ने भी इस नए नियम के बारे में World Trade Organisation(WTO) को बताया है।

अब Harley-Davidson और Indian Motorcycle को यूरोप में नए टैरिफ नियम के तहत बेचा जाएगा। इस नए नियम में भारत में बनने वाले Street Family बाइकों को भी शामिल किया गाया है। हालांकि इस नए नियम में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को शामिल नहीं किया गया है।

Harley के लिए निश्चित रूप से ये एक तनाव लाने वाली खबर है क्योंकि  बिते कुछ वर्षों में Harley के सेल्स में लगातार गिरावट दर्ज किया जा रहा है। ये खबर Harley के लिए इसलिए भी निराशाजनक है क्योंकि यूरोप Harley की सबसे बड़ी ओवरसीज मार्केट है।

अब सिर्फ 25 मिनट में किया जा सकेगा मुंबई से पुणे तक का सफर 

साल 2015 से 2016 में यूरोप में Harley की सेल्स में 8.3% का उछाल दर्ज किया था, वहीं साल 2017 में भी Harley ने अच्छा प्रदर्शन किया। उसी वक्त अमेरिका में Harley की सेल्स में 12%  से भी ज्यादा का गिरावट दर्ज किया। ये दर्शाता है कि Harley कैसे अपने होम मार्केट में जूझ रही है।

गौरतलब है Indian Motorcycle की Polaris पर इस नए टैरिफ नियम का ज्यादा असर नहीं होगा। ये देखना अब दिलचस्प होगा कि कंपनीयां इस नए नियम का कैसे सामना करती है।

Web Title: EU makes a huge tariff hike on American Motorcycles

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bikeबाइक