बजाज आटो की बिक्री घटी, कार निर्माताओं की भी हालत खराब

By भाषा | Published: December 2, 2019 01:43 PM2019-12-02T13:43:45+5:302019-12-02T13:43:45+5:30

अक्टूबर महीने में कंपनियों की बिक्री में थोड़ा सुधार हुआ था जिसके पीछे का कारण त्योहारी सीजन और त्योहार के दौरान गाड़ियों पर दी जाने वाली छूट को बताया गया।

Bajaj Auto sales marginally down to 4.03 lakh units in November | बजाज आटो की बिक्री घटी, कार निर्माताओं की भी हालत खराब

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsनवंबर महीने में एक बार फिर कार और एसयूवी की बिक्री में गिरावट आई है। मारुति सुजुकी देश की एक बड़ी कार निर्माता कंपनी है। नवंबर में इसकी बिक्री में 3 परसेंट की गिरावट देखी गई है।

बजाज आटो की बिक्री इस वर्ष नवंबर महीने में 0.9% गिर कर 4,03,223 इकाई रही। कंपनी ने गत वर्ष इसी माह 4,06,930 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बीएसई एक्चेंज को सोमवार को सूचित किया कि नवंबर 2019 में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 2,07,775 रही। यह पिछले वर्ष इसी माह हुई 2,34,818 इकाई की बिक्री की तुलना में 11.5 कम है।

इस दौरान इसकी मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 3,43,446 इकाई रही जो पिछले वर्ष नवंबर के 3,46,544 इकाई की तुलना में 0.8% कम है। इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री घट कर 59,777 इकाई रही। यह आंकड़ा एक साल पहले 60,386 वाहन का था। कंपनी ने बताया कि इस बार नवंबर में उसने 1,95,448 वाहनों का निर्यात किया। गत वर्ष नवंबर में निर्यात का आंकड़ा 1,72,112 इकाई था।

हाल ही में ऑटो सेक्टर में कार निर्माता कंपनियों के भी आंकड़े आ गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक 11 महीनों से लगातार हो रही गिरावट अक्टूबर महीने में थोड़ा सुधारी ही थी कि नवंबर के आंकड़े आ गये। नवंबर महीने में एक बार फिर कार और एसयूवी की बिक्री में गिरावट आई है। टॉप ऑटो कंपनियों की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक डीलर सेल लगातार कम होती जा रही है।

हालांकि इस मामले में ह्युंडई की स्थिति फिर भी बाकी कंपनियों के मुकाबले थोड़ा ठीक है। क्योंकि ह्युंडई की गाड़ियों की बिक्री में 2 परसेंट की बढ़त देखी गई बाकी अन्य कंपनियों के नंबर को घटे हुये हैं।

मारुति सुजुकी देश की एक बड़ी कार निर्माता कंपनी है। नवंबर में इसकी बिक्री में 3 परसेंट की गिरावट देखी गई है। साल 2019 के नवंबर में इसकी 1.39 लाख गाड़ियों की बिक्री हुयी जबकि साल 2018 के नवंबर में इसकी 1.43 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी। कंपनी के मिनी  कार के पोर्टफोलियो में एस-प्रेसो और अल्टो की बिक्री 12 परसेंट घटी है।

महिंद्रा की बिक्री में 10 परसेंट की गिरावट है, टाटा की बात करें तो उनकी बिक्री में 39 परसेंट की गिरावट है वहीं होंडा की बिक्री आधी रह गई है।

हालांकि अक्टूबर महीने में कंपनियों की बिक्री में थोड़ा सुधार हुआ था जिसके पीछे का कारण त्योहारी सीजन और त्योहार के दौरान गाड़ियों पर दी जाने वाली छूट को बताया गया। इसके साथ ही कंपनियों ने अपने बीएस-4 स्टॉक को भी खत्म करने के लिये भी गाड़ियों पर छूट दिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Web Title: Bajaj Auto sales marginally down to 4.03 lakh units in November

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे