कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 2018 Tata Tigor, कीमत 5.20 लाख रुपये से शुरू
By सुवासित दत्त | Published: October 10, 2018 03:35 PM2018-10-10T15:35:58+5:302018-10-10T15:35:58+5:30
2018 Tata Tigor का भारतीय बाज़ार में सीधा मुकाबला Maruti Suzuki DZire, Hyundai Xcent, Honda Amaze और Ford Aspire जैसी कारों से है।
टाटा मोटर्स ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor के नए अवतार को बाज़ार में उतार दिया है। इस बार 2018 Tata Tigor में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। 2018 Tata Tigor 5.20 लाख रुपये से लेकर 7.38 लाख रुपये के बीच रखी गई है। इस कार में एक्सटीरियर के अलावा इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं।
2018 Tata Tigor में रिवाइज़्ड हेडलाइट्स लगाए गए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर क्रोम एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कार में क्लियर लेंस टेल लाइट, शार्क फिन एंटेना, डोर हैंडल पर क्रोम हाईलाइट इत्यादि जैसे बदलाव किए गए हैं।
2018 Tata Tigor फेसलिफ्ट में नए टॉप-एंड वेरिएंट XZ+ को भी उतारा गया है। इस वेरिएंट को 7.0-इंच Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस किया गया है जिसमें एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा दी गई है। इसके अलावा रिवर्स कैमरा, फॉक्स लेदर अपहोल्सट्री, पावर फोल्डिंग विंग मिरर और ड्राइवर साइड एडजस्टेबल सीट इत्यादि जैसे फीचर्स शामिल हैं।
2018 Tata Tigor के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं है। ये कार 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल और 1.05-लीटर Revotorq डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। कार का पेट्रोल इंजन 83.8 बीएचपी का पावर और 114Nm का टॉर्क देता है। वहीं, इसका डीज़ल इंजन 69.04 बीएचपी का पावर और 140Nm का टॉर्क देता है। कार के 5-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
कंपनी ने इस कार के लिए बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है। 2018 Tata Tigor का भारतीय बाज़ार में सीधा मुकाबला Maruti Suzuki DZire, Hyundai Xcent, Honda Amaze और Ford Aspire जैसी कारों से है।
2018 Tata Tigor (Petrol) की कीमत :-
वेरिएंट | ट्रांसमिशन | कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) |
XE | मैनुअल | 5.20 लाख रुपये |
XM | मैनुअल | 5.55 लाख रुपये |
XZ | मैनुअल | 5.95 लाख रुपये |
XZ+ | मैनुअल | 6.49 लाख रुपये |
XZA | ऑटोमेटिक (AMT) | 6.65 लाख रुपये |
2018 Tata Tigor (Diesel) की कीमत :-
वेरिएंट | ट्रांसमिशन | कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) |
XE | मैनुअल | 6.09 लाख रुपये |
XM | मैनुअल | 6.41 लाख रुपये |
XZ | मैनुअल | 6.84 लाख रुपये |
XZ+ | मैनुअल | 7.38 लाख रुपये |