टोक्यो ओलंपिक के CEO का 'गारंटी' देने से इनकार, तो क्या 2021 में भी नहीं होगा 'खेलों का महाकुंभ'?

By भाषा | Published: April 10, 2020 05:21 PM2020-04-10T17:21:09+5:302020-04-10T17:21:09+5:30

कोरोना वायरस के चलते टोक्यो ओलंपिक को इस साल के बदले अब 2021 में आयोजित कराया जाएगा, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी ने इस पर भी संदेह जताया है...

Tokyo Olympic CEO hints games could be in doubt even in 2021 | टोक्यो ओलंपिक के CEO का 'गारंटी' देने से इनकार, तो क्या 2021 में भी नहीं होगा 'खेलों का महाकुंभ'?

टोक्यो ओलंपिक के CEO का 'गारंटी' देने से इनकार, तो क्या 2021 में भी नहीं होगा 'खेलों का महाकुंभ'?

कोरोना वायरस महामारी के बीच टोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि खेल 16 महीने के विलंब के बाद अगले साल भी हो सकेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस सप्ताह आपात घोषणा करके पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है।

टोक्यो आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी यह कहने की स्थिति में होगा कि अगले साल जुलाई में भी खेल हो सकेंगे या नहीं। हम आपको स्पष्ट उत्तर देने की स्थिति में नहीं है।’’

टोक्यो ओलंपिक अब 23 जुलाई 2021 से और पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से होंगे। आबे पर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये देर से कदम उठाने के आरोप लगाये जा रहे हैं। विरोधियों का कहना है कि ऐसा इसलिये हुआ क्योंकि वह इसी साल ओलंपिक कराना चाहते थे।

Web Title: Tokyo Olympic CEO hints games could be in doubt even in 2021

एथलेटिक्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे