जल्द भारत में फिर शुरू हो सकती हैं खेल प्रतियोगिताएं, खेल मंत्री किरेन रीजीजू उत्सुक

By भाषा | Published: August 24, 2020 09:08 PM2020-08-24T21:08:42+5:302020-08-24T21:08:42+5:30

Rijiju says preparations in full swing for return of competitive sports | जल्द भारत में फिर शुरू हो सकती हैं खेल प्रतियोगिताएं, खेल मंत्री किरेन रीजीजू उत्सुक

जल्द भारत में फिर शुरू हो सकती हैं खेल प्रतियोगिताएं, खेल मंत्री किरेन रीजीजू उत्सुक

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने 24 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में काम की प्रगति का जायजा लिया और कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का स्वागत करने की तैयारी चल रही है। महामारी के कारण मार्च से ही भारत में खेल गतिविधियां बंद हैं। तब शिविरों को बंद कर दिया गया था।

पिछले कुछ हफ्तों में कुछ खेलों में खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शुरू की है और मंत्री ने जल्द ही टूर्नामेंटों के आयोजन की बात कही। रीजीजू ने अपने स्टेडियम दौरे की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘मैदान और प्रतिस्पर्धी खेलों में खिलाड़ियों की वापसी पूरी तरह से सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार होगी। मुझे खुशी है कि सारी तैयारियां अच्छी चल रही हैं और निकट भविष्य में वास्तविक खेलों के आयोजन को लेकर उत्सुक हूं। हमारे खिलाड़ियों की वापसी के लिए खेल सुविधाओं को तैयार करने की तैयारियां चल रही हैं। मैंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में काम की प्रगति का जायजा लिया।’’

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं के लिए शीर्ष स्थल है। खेल मंत्रालय ने मई में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान ट्रेनिंग शुरू करने को हरी झंडी दी थी। तब से भारतीय खेल प्राधिकरण के विभिन्न केंद्रों में हॉकी, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स के राष्ट्रीय शिविर शुरू हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या 31 लाख के पार पहुंच चुकी है जबकि अब तक 57 हजार से अधिक लोगों की जान गई है।

Web Title: Rijiju says preparations in full swing for return of competitive sports

एथलेटिक्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे