CTET Admit Card Released 2019: जारी हुआ सीबीएसई सीटेट का एडमिट कार्ड, डाउनलोड के लिए इन स्टेप्स को फॉलो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 22, 2019 11:52 AM2019-06-22T11:52:32+5:302019-06-22T11:52:32+5:30

Next

CBSE CTET 2019 Admit Card Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार (22 जून) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यार्थी सीबीएसई सीटेट का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि सीटेट 2019 एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई को किया जा रहा है। एग्जाम दो सेशन में आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा। दोनो पेपर हल करने के लिए आवेदकों को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा।

- अभ्यार्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

- यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

- अभ्यार्थी अपने डिटेल्स को दर्ज करें, जैसे- नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि।

- कुछ देर बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

- इसे सेव करके प्रिंट आउट निकाल लें।