नोरा फतेही मुंबई की सड़कों पर ऑटोरिक्शा में लिफ्ट मांगती आईं नजर, आखिर क्या है माजरा!

By ललित कुमार | Published: May 7, 2019 05:18 PM2019-05-07T17:18:16+5:302019-05-07T17:18:16+5:30

Next

नोरा फतेही इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच नोरा मुंबई की सड़कों पर ऑटोरिक्शा से लिफ्ट मांगती दिख रही हैं।

इसमें हैरान होने वाली बात नहीं दरअसल नोरा हाल ही में एक शूटिंग के सिलसिले में ऑटोरिक्शा में शॉट देती हुई दिख रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में नोरा के साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अहम किरदार में दिखेंगे।

नोरा जल्द ही फिल्म 'भारत' में भी अपना जलवा दिखाएंगी।

इस फिल्म में नोरा पहली बार सलमान खान, कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगी।

फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' सॉन्ग में अपने डांस से नोरा ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

इसके बाद नोरा फिल्म 'स्त्री' के 'कमरिया' सॉन्ग में नजर आईं थी।

इन फिल्मों के अलावा नोरा जल्द ही 'बटला हाउस' में दिख सकती हैं।