Metropolitan Magistrate Court: पत्नी को 'सेकंड हैंड', बताना पड़ा भारी, कोर्ट ने 3 करोड़ का जुर्माना ठोक दिया
By धीरज मिश्रा | Published: March 28, 2024 11:26 AM2024-03-28T11:26:28+5:302024-03-28T11:28:59+5:30
Metropolitan Magistrate Court: हनीमून पर पति ने अपनी पत्नी को 'सेकंड हैंड' कह दिया। इतनी सी बात पर महिला काफी क्रोधित हुई और इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
Metropolitan Magistrate Court: हनीमून पर पति ने अपनी पत्नी को 'सेकंड हैंड' कह दिया। इतनी सी बात पर महिला काफी क्रोधित हुई और इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पति पर 3 करोड़ का जुर्माना ठोक दिया है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वो उसे सेकंड हैंड कहता था। जानकारी दी कि पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की है। फिलहाल पति और पत्नी अलग रह रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अकसर पति-पत्नी में किसी न किसी बात पर मौखिक तौर पर झगड़े हो जाते हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि जो जोड़े लड़ते नहीं हैं वे असली नहीं होते। लेकिन, मुंबई से सामने आई सबसे विचित्र घटनाओं में से एक यह घटना जिसमें एक पत्नी वास्तव में झगड़े के साथ अदालत पहुंची और घरेलू हिंसा कानून के तहत अपने पति से मुआवजे की मांग की। पत्नी के मुताबिक उसने अपना नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि उसका पति उसे 'सेकंड हैंड' कहता था क्योंकि यह उसकी दूसरी शादी थी।
घटना की सही तारीख की पुष्टि नहीं की जा सकी है। द फ्री प्रेस जर्नल की खबर के अनुसार, इसके बाद पत्नी ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई। पत्नी ने पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता के आरोपों का मां और चाचा ने समर्थन किया। अब कोर्ट ने आरोपी पति को 3 करोड़ रुपये का मुआवजा देने, दादर में घर ढूंढने, वैकल्पिक रूप से घर के लिए 75 हजार रुपये और 1.5 लाख रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया है।
यहां बताते चले कि उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महीने पहले ऐसी ही एक घटना सामने आई। जिसमें एक महिला ने पुलिस से संपर्क किया था। क्योंकि उसके पति ने उसके लिए मोमोज लाना बंद कर दिया था। पति द्वारा पत्नी को हर सप्ताह दो बार मोमोज खिलाने का वादा करने के बाद विवाद सुलझ गया। परामर्श सत्र के दौरान, पति ने समझाया कि कभी-कभी उसे काम खत्म करने में देर हो जाती है।
इस वजह से उन्हें मोमोज नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कभी-कभी वह मोमोज खरीदना भूल जाते थे क्योंकि उन्हें घर पहुंचने की जल्दी होती थी। हालांकि, उनकी पत्नी इस बात पर अड़ी रहीं कि उन्हें रोज़ मोमोज़ मिलने चाहिए।