Balrampur Dead Body Police: नदी के किनारे पेड़ पर 15 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव लटका मिला, रिश्ते से नाराज थे परिजन, सुसाइड नोट का क्या...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 20, 2024 12:21 PM2024-05-20T12:21:35+5:302024-05-20T12:22:20+5:30

Balrampur Dead Body Police: पुलिस को रविवार दोपहर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस के एक दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

Balrampur Dead Body Police Dead bodies 15-year-old girl 17-year-old boy found hang tree banks river family members angry relationship what about suicide note | Balrampur Dead Body Police: नदी के किनारे पेड़ पर 15 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव लटका मिला, रिश्ते से नाराज थे परिजन, सुसाइड नोट का क्या...

सांकेतिक फोटो

Highlightsशवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पिछले कुछ समय से जान-पहचान थी।

Balrampur Dead Body Police: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नाबालिग लड़के और लड़की का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि प्रेम संबंध में दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धंधापुर गांव में नदी के किनारे एक पेड़ पर 15 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव लटका हुआ मिला। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को रविवार दोपहर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस के एक दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि लड़का जिले के बघिमा गांव का रहने वाला था और अपनी बुआ के घर में रहता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों की पिछले कुछ समय से जान-पहचान थी।

लड़की के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शनिवार रात को ही घर से निकले थे और रविवार दोपहर बाद एक चरवाहा ने उनके शव को पेड़ से लटका हुआ देखा, जिसके बाद घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। 

Web Title: Balrampur Dead Body Police Dead bodies 15-year-old girl 17-year-old boy found hang tree banks river family members angry relationship what about suicide note

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे